इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने पेश किया एआई अवतार ‘देवी’
इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने ‘देवी’ नाम का एआई अवतार पेश किया है। यह भारतीय संस्कृति, पर्यटन, छात्रवृत्ति, व्यापार, निवेश के अवसरों और कांसुलर सेवाओं से जुड़ी जानकारी देगा। यह कदम इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद उठाया गया है। दूतावास ने कहा, “हम भारत-इंडोनेशिया साझेदारी से जुड़ी जानकारियां आप तक पहुंचाएंगे।”