इंडोनेशिया में स्थित हैं दुनिया के सबसे ज़्यादा सक्रिय ज्वालामुखी
प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' के हिस्से में स्थित इंडोनेशिया में दुनिया के सबसे ज़्यादा सक्रिय ज्वालामुखी हैं। इंडोनेशिया में लगभग 130 ज्वालामुखी हैं जिसमें से 74 ज्वालामुखी वर्ष 1800 से सक्रिय हैं और 58 ज्वालामुखी 1950 से सक्रिय हैं। यहां पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण कई ज्वालामुखी विस्फोट होते हैं।