इंडोनेशिया में सोने की अवैध खदान में भूस्खलन के चलते 11 लोगों की मौत, 20 लापता

अधिकारियों के मुताबिक, इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर मूसलाधार बारिश के चलते सोने की अवैध खदान में भूस्खलन होने से कम-से-कम 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य लापता हैं। खोज व बचाव एजेंसी के प्रवक्ता अफीफुद्दीन इलाहुदे ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तब खदान में करीब 33 ग्रामीण खुदाई कर रहे थे।

Load More