इंडोनेशिया में समलैंगिक यौन संबंध बनाने के जुर्म में 2 लोगों को मिली 160 कोड़े मारने की सज़ा
आसेह (इंडोनेशिया) में एक अदालत ने 2 पुरुषों को समलैंगिक यौन संबंध बनाने के जुर्म में सार्वजनिक रूप से 80-80 कोड़े मारने की सज़ा सुनाई है। दोनों की उम्र 21-वर्ष है और उन्हें अप्रैल में तब गिरफ्तार किया गया जब दोनों को पार्क के एक शौचालय में घुसते देखा गया था। दोनों एक-दूसरे को किस करते व गले लगाते मिले।