इंडिया ए के लिए 'लिस्ट ए' मैच खेल सकते हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज़ में 'इंडिया ए' के लिए खेलते हुए नज़र आ सकते हैं। ये मुकाबले 30 सितंबर, 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को खेले जाएंगे। गौरतलब है, रोहित और कोहली ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

Load More