इंडिया ए ने पहले वनडे मैच में श्रीलंका ए को 8 रनों से हराया, ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा शतक

इंडिया ए ने मंगलवार को त्रिकोणीय सीरीज़ के पहले वनडे मैच में श्रीलंका ए को 8 रनों से हरा दिया। इंडिया ए के उप-कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 101 जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 60 रन जड़े। वहीं, श्रीलंका ए 278 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 269 पर सिमट गई। श्रीलंका ए ने आखिरी ओवर में 3 विकेट खोए।

Load More