इंडिया-ए ने वनडे ट्राई सीरीज़ में अफगानिस्तान-ए को 101 रनों से हराया
इंडिया-ए ने बुधवार को खेले गए वनडे ट्राई सीरीज़ मैच में अफगानिस्तान-ए को 101 रनों से हरा दिया। इंडिया-ए ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 319/9 का स्कोर बनाया जिसका पीछा करते हुए अफगानिस्तान-ए की टीम 36.5 ओवर में 218 रनों पर ऑल-आउट हो गई। इस जीत के साथ ट्राई सीरीज़ की अंकतालिका में इंडिया-ए पहले स्थान पर आ गई है।