इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधू

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने गुरुवार को इंडिया ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होेंने जापान की 46वें नंबर की खिलाड़ी मनामी सुइज़ू को 21-15, 21-13 से हराया। वहीं, पुरुष एकल में किरण जॉर्ज ने प्री-क्वॉर्टर फाइनल में एलेक्स लैनियर को 22-20, 21-13 से हराया। किरण अगले दौर में चीनी खिलाड़ी हांग यांग वेंग से भिड़ेंगे।

Load More