इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर लोगों ने थूका गुटखा, तस्वीरें आईं सामने
X पर एक पोस्ट में तस्वीरें शेयर कर दावा किया गया है कि इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर लोगों ने जगह-जगह गुटखा थूका है जिसके दाग तक पड़ गए हैं। एक शख्स ने इस पर कहा, "मुझे लगता है कि सरकार को अच्छे सोशल बिहेवियर को टैक्स/सिबिल स्कोर के साथ जोड़ देना चाहिए।" अन्य ने लिखा, "बेसिक सिविक सेंस।"