इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 के 44,228 पदों की दूसरी मेरिट लिस्ट हुई जारी
भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (इंडिया पोस्ट जीडीएस) की 44,228 पदों पर भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.cept.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। इसमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों की सूची है।