इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया ज़ीरो बैलेंस खाता, जानें खासियत
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के लिए एक ज़ीरो बैलेंस बचत खाता शुरू किया है। इसके तहत खाते में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने का कोई झंझट नहीं रहेगा और न ही खाता खोलते समय किसी प्रारंभिक जमा राशि की ज़रूरत होगी। खाते में पैसे जमा करने या निकालने पर भी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।