इंडिया सीमेंट्स सूचीबद्ध इकाई बनी रहेगी: अल्ट्राटेक सीमेंट
अल्ट्राटेक सीमेंट ने कहा है कि इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड एक सूचीबद्ध इकाई बनी रहेगी। अल्ट्राटेक के लिए खुली पेशकश का प्रबंधन कर रही एक्सिस कैपिटल ने शेयर बाज़ार को दी सूचना में कहा है कि कंपनी इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के 8.05 करोड़ शेयरों का अधिग्रहण करेगी और यह खुली पेशकश ₹390 प्रति शेयर के भाव पर की गई है।