इंडिया हैंडलूम ब्रैंड के तहत 184 उत्पाद श्रेणियों के लिए 2,000 पंजीकरण जारी: केंद्र
केंद्र सरकार ने बताया है कि 'इंडिया हैंडलूम' ब्रैंड की पेशकश के बाद से 184 उत्पाद श्रेणियों के तहत करीब 2000 पंजीकरण जारी किए गए हैं। बकौल सरकार, उत्पादकता और विपणन क्षमताओं को बढ़ाने और बेहतर आय की सुविधा के लिए देश में 151 हथकरघा उत्पादक कंपनियां बनाई गई हैं। 'इंडिया हैंडलूम' ब्रैंड को 2015 में शुरू किया गया था।