इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का अप्रैल-जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 81% घटकर रहा ₹2,643 करोड़
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) का वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 81% की गिरावट के साथ ₹2,643.18 करोड़ रहा जो वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ ₹13,750.44 करोड़ था। वहीं, 2024 में जनवरी-मार्च तिमाही में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने ₹11,570.82 करोड़ का मुनाफा कमाया था जो पिछले साल की तुलना में गिरावट देखी गई।