इंडियन ऑयल ने छोड़ा अमेरिकी तेल, अफ्रीकी और खाड़ी देशों से किया बड़ा सौदा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हालिया टेंडर में अमेरिकी कच्चा तेल खरीदने से परहेज किया। उसने 20 लाख बैरल पश्चिम अफ्रीकी और 10 लाख बैरल मध्य पूर्वी ग्रेड का तेल खरीदा। बकौल रिपोर्ट्स, यह फैसला अमेरिकी तेल की ऊंची लागत और अन्य विकल्पों की बेहतर उपलब्धता के कारण लिया गया।