इंडियन ऑयल ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाने पर दिया स्पष्टीकरण
इंडियन ऑयल ने बताया है कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें पिछले 20 दिनों में $71 से $156 प्रति बैरल पहुंच गई हैं। बकौल कंपनी, इसके बावजूद भारत में ऑटोमोटिव ईंधन (मोटर ईंधन) की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।" कंपनी ने कहा कि उसने केवल प्रीमियम पेट्रोल XP-95 में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।