इंडियन ऑयल में अप्रेंटिस के 1,450 पदों पर निकली भर्ती, बिना एग्ज़ाम के होगा चयन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पानीपत रिफाइनरी व पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के तहत अप्रेंटिस के 1,450 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर 12-अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आयुसीमा 18-24 वर्ष तय की गई है और इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। वहीं, चयनित उम्मीदवार को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।