इंडियन ऑयल में निकली इंजीनियर की भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने इंजीनियर ग्रैजुएट्स के लिए भर्ती निकाली है। केमिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग के 26 साल तक के योग्य उम्मीदवार 21 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग (बीटेक/बीई) की डिग्री अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को ₹50,000 से ₹1.6 लाख प्रति माह तक सैलरी मिलेगी।