इंडियन ऑयल से ऑर्डर मिलते ही 17% उछला यह शेयर, कीमत ₹20 से भी कम
टीपीआई इंडिया लिमिटेड के शेयर में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 17% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, शेयर में यह उछाल कंपनी को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड से ₹13.77 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिलने के बाद आया है। फिलहाल यह 10.44% की तेज़ी के साथ ₹17.99 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।