इंडियन कॉमेडी के इतिहास में सबसे खराब है 'कपिल शर्मा शो': 'FIR' के लेखक अमित
टीवी शो 'एफआईआर' के लेखक अमित आर्यन ने 'कपिल शर्मा शो' को इंडियन कॉमेडी के इतिहास का सबसे खराब शो बताया है। उन्होंने आगे कहा कि कपिल शर्मा के शोज़ में महिलाओं का अपमान होता है। बकौल अमित, कपिल शर्मा में अकेले कोई शो चलाने का सामर्थ्य नहीं है और उनकी सफलता का श्रेय उनकी कास्ट को दिया जाना चाहिए।