इंडियन कोस्टगार्ड ने असिस्टेंट कमांडेंट के जनरल ड्यूटी व तकनीकी (इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स) 140 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर से शुरू होगी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 दिसंबर है। इन पदों के लिए स्टेज-1 की परीक्षा फरवरी में जबकि स्टेज 2 की परीक्षा मार्च 2025 में होगी।