इंडियन ग्रैजुएट्स को 'गोल्ड कार्ड' योजना के साथ नौकरी पर रखें कंपनियां: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को कंपनियों को निर्देश दिया कि वे 'गोल्ड कार्ड' योजना के साथ भारतीय ग्रैजुएट्स को नौकरी पर रखें। उन्होंने कहा, "भारतीय छात्र अमेरिका में पढ़ाई करने के बाद भारत जाते हैं, कंपनियां खोलते हैं और अरबपति बन जाते हैं।" ट्रंप ने कहा, "हमें ऐसे लोगों को अमेरिका में रोकने की ज़रूरत है।"