इंडियन नेवी ने 260 पदों पर निकाली भर्ती, ₹1 लाख से अधिक मिलेगी सैलरी
भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के 260 पदों पर भर्ती के लिए 9 अगस्त से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 1 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, सब लेफ्टिनेंट के पद पर ₹1,10,000 प्रति माह की सैलरी मिलेगी। हर एक पद पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग हैं।