इंडियन नेवी में पायलट, नेवल ऑफिसर समेत 250 पदों पर निकली भर्ती
इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें पायलट, नेवल ऑफिसर समेत 250 पदों पर भर्ती की जाएगी और इसके लिए आवेदन 14 सितंबर से 29 सितंबर तक भरे जाएंगे। इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, पद के अनुसार अलग-अलग डिग्री मान्य होगी।