इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस के 1,500 पदों पर निकाली भर्ती, हर माह मिलेगा ₹15,000 तक स्टाइपेंड
इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस के 1,500 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रकिया 18 जुलाई से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रकिया की अंतिम तारीख 7 अगस्त है। वहीं, चयन के बाद उम्मीदवारों को हर माह ₹15,000 तक स्टाइपेंड मिलेगा।