इंडियन बैंक में निकली 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवा कर सकेंगे आवेदन
इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस के 1,500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 5 से 25 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और 20 से 28 वर्ष आयु निर्धारित है। चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा।