इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 350 पदों पर निकली भर्ती, ₹1.05 लाख तक मिलेगी सैलरी
इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 350 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार indianbank.in पर जाकर 28 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इनके लिए शैक्षणिक योग्यता-अनुभव पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। इनके लिए न्यूनतम आयुसीमा 22-25 वर्ष और अधिकतम आयुसीमा 32-37 वर्ष तय की गई और चयनित उम्मीदवार को ₹48,480/माह से ₹1.05 लाख/माह तक सैलरी मिलेगी।