इंडसइंड बैंक के CFO के इस्तीफे के बाद डिप्टी CEO अरुण खुराना संभालेंगे ज़िम्मेदारी
इंडसइंड बैंक के सीएफओ गोबिंद जैन के इस्तीफे के बाद डिप्टी-सीईओ अरुण खुराना को सीएफओ की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। खुराना 21 जनवरी से यह भूमिका संभालेंगे। वह 2011 से बैंक के साथ हैं और अप्रैल 2020 से डिप्टी सीईओ के पद पर हैं। खुराना ग्लोबल मार्केट ग्रुप, ट्रांज़ैक्शन बैंकिंग ग्रुप, इनवेस्टमेंट बैंकिंग आदि के ओवरऑल हेड भी हैं।