इंतज़ार के लिए माफी मांगता हूं: बॉलीवुड में वापसी की खबरों के बीच भारतीय फैन्स से फवाद
बॉलीवुड में वापसी करने की खबरों के बीच पाकिस्तानी ऐक्टर फवाद खान ने एक इंटरव्यू में भारतीय फैन्स से कहा है कि वह उन फैन्स के बहुत आभारी है जिन्होंने उनका इंतज़ार किया है। फवाद ने कहा, "मैं उन्हें इतने लंबे समय तक इंतज़ार कराने के लिए माफी मांगता हूं लेकिन यह मेरे हाथ में नहीं था।"