इंदिरा गांधी के 'स्पेस से कैसा दिखता है भारत?' पर राकेश शर्मा ने कहा था- सारे जहां से अच्छा
अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा का जन्म 13 जनवरी 1949 को हुआ था। 1984 में अंतरिक्ष में गए शर्मा ने वहां 7 दिन, 21 घंटे और 40 मिनट बिताए थे। इस दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जब उनसे पूछा था कि 'अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है?' तो उन्होंने कहा था कि 'सारे जहां से अच्छा'।