इंदिरा गांधी की गोद में राहुल, बगल में बैठीं छोटी सी प्रियंका; पुण्य तिथि पर यूं किया याद
इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर उनकी बहू सोनिया गांधी, पोते राहुल, पोती प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। राहुल और प्रियंका ने सोशल मीडिया पर दादी के साथ बचपन की तस्वीरें साझा की हैं। प्रियंका ने उनके बलिदान को नमन किया और राहुल ने भावुक संदेश लिखा है।