इंदिरा गांधी के कार्यकाल में मंत्री रहीं कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का हुआ निधन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण मंत्री पद संभालने वालीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का बुधवार को 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे 'बेहद दुखद' बताया।