इंदौर के अस्पताल में महिला डॉक्टर के कमरे में घुसने की कोशिश करने वाले ने मांगी माफी
इंदौर (मध्य प्रदेश) के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में 25 वर्षीय महिला जूनियर डॉक्टर के कमरे में घुसने की कोशिश करने वाले शख्स ने महिला डॉक्टर से लिखित माफी मांगी है। एक अधिकारी ने बताया है, "माफीनामा स्वीकार करते हुए महिला डॉक्टर ने हमारी जांच समिति को लिखकर दिया है कि वह इस मामले में अब कोई कार्रवाई नहीं चाहती।"