MP में नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने की आत्महत्या, मौके का फायदा उठाकर 70 से ज़्यादा मरीज़ फरार
इंदौर (एमपी) के 'पहचान नशा मुक्ति केंद्र' में सचिन लोधी नामक युवक ने वॉशरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही इलाज करा रहे 70 से अधिक मरीज़ गेट का ताला और बाउंड्रीवॉल फांदकर फरार हो गए। परिजनों ने केंद्र संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया और पुलिस CCTV खंगाल रही है।