इंदौर में 1 टन कबाड़ से बनाई गई सांची स्तूप के दक्षिणी द्वार की रेप्लिका
इंदौर (एमपी) में शुक्रवार को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा के पास सांची स्तूप के दक्षिणी द्वार की रेप्लिका का लोकार्पण किया गया। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि 1 टन लोहे के कबाड़ से निर्मित यह रेप्लिका 15-फीट ऊंची है। बकौल भार्गव, यह रेप्लिका अपशिष्ट प्रबंधन के 3R (रिड्यूस, रीयूज़ और रीसाइकल) फॉर्मूले से प्रेरित है।