इंदौर में खजराना गणेश मंदिर में अर्पित की गई 169 वर्गफीट की 'दुनिया की सबसे बड़ी' राखी
रक्षाबंधन पर इंदौर (मध्य प्रदेश) के खजराना गणेश मंदिर में भक्तों की एक संस्था ने भगवान को 169 वर्गफीट की राखी अर्पित की है। संस्था का दावा है कि पर्यावरण संरक्षण की थीम पर बनाई गई यह 'दुनिया की सबसे बड़ी' राखी है। इस राखी का वज़न 125 किलोग्राम है जिसे 15 कलाकारों ने 15 दिनों में तैयार किया है।