इंदौर में घर से स्कूल के लिए निकली 13 वर्षीय छात्रा 14वीं मंज़िल से कूदी, खुदकुशी की आशंका
मध्य प्रदेश के इंदौर में अपने घर से स्कूल के लिए निकली एक 13-वर्षीय छात्रा ने मंगलवार को एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंज़िल से कथित तौर पर छलांग लगा दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज देखने पर खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है।