इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट से पहले बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, मांस-शराब परोसने का आरोप
इंदौर (एमपी) में 8-दिसंबर को होने वाले सिंगर-ऐक्टर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले बजरंग दल ने शनिवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद के सदस्य यश बच्चानी के अनुसार, बजरंग दल कार्यक्रम में खुलेआम 'मांस और शराब' परोसने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा, "हम यहां 'लव जिहाद' घटना को लेकर भी सतर्क हैं।"