MP में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी, 3 स्कूलों और मेयर ऑफिस में आया मेल

इंदौर (एमपी) में 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर 3 स्कूलों और महापौर सचिवालय को पंजाबी भाषा में बम की धमकी वाले ई-मेल मिले हैं। पुलिस ने बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड से स्कूलों की जांच कराई और तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। मेल किसी दूसरे राज्य से भेजे जाने की आशंका जताई गई है।

Load More