इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य व उसके 2 साथी हुए गिरफ्तार, 3 पिस्टल बरामद
इंदौर (एमपी) में पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के सदस्य भूपेंद्र सिंह रावत व उसके 2 साथियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि 2017 में फरीदकोट (पंजाब) जेल में बंद रहने के दौरान रावत की लॉरेंस बिश्नोई से मुलाकात हुई थी। आरोपियों के पास से 3 पिस्टल बरामद हुए हैं।