इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद देश में सोने के आयात में आई गिरावट: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, सोने पर कुल आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% किए जाने के बाद देश में इसके आयात में गिरावट दर्ज की गई है। सरकारी अधिकारियों का मानना है कि बढ़ी हुई ड्यूटी से सोने की मांग और आयात दोनों पर असर पड़ेगा, जिससे चालू खाता घाटा (करंट अकाउंट डेफिसिट) नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।