इंफेक्शन होने पर कान में तेल डालना आम, यह परेशानी बढ़ा सकता है: ENT स्पेशलिस्ट
अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद में कंसल्टेंट ईएनटी डॉ. अपर्णा महाजन ने बताया है कि तेल में लहसुन को भूनकर कान में डालना एक लोकप्रिय घरेलू नुस्खा है। उन्होंने कहा, "कान में किसी भी तरह का संक्रमण होने पर लहसुन तेल असर नहीं दिखा सकता है। उल्टा इससे परेशानी बढ़ सकती है और कान के पर्दों को नुकसान पहुंच सकता है।"