इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिले ₹1476 करोड़ के नए ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नज़र
इंफ्रास्ट्रक्चर EPC कंपनी KEC इंटरनैशनल लिमिटेड को ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट्स से जुड़े कुल ₹1,476 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं जिसके चलते गुरुवार को कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं। ये ऑर्डर भारत, मिडल ईस्ट, अफ्रीका और अमेरिका के प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं। गौरतलब है कि कंपनी के शेयर पिछले 6 माह में 37.60% गिर चुके हैं।