इंफ्लुएंसर ने दिखाया अफ्रीका का सबसे बड़ा स्लम 'किबेरा', छोटे से कमरे में रहते हैं 12-15 लोग
इंफ्लुएंसर आकाश चौधरी ने केन्या के नैरोबी स्थित अफ्रीका के सबसे बड़े स्लम (झुग्गी-झोपड़ी) 'किबेरा' की झलक दिखलाई है जिसमें एक बेहद छोटे से कमरे में 12-15 लोग रहते हैं। इंफ्लुएंसर के मुताबिक, वहां किसी के पास बाथरूम नहीं है और लोग रोज़ाना पैसे देकर सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करते हैं और खाना भी दिन में एक बार खाते हैं।