इंफ्लुएंसर ने बताया जापान में घर का कचरा फेंकना है कितना मुश्किल, हर दिन के हैं अलग नियम
जापान में 3 साल से रह रहे इंफ्लुएंसर निखिल त्रिपाठी ने बताया है कि जापान में घर का कचरा फेंकना भी एक मुश्किल टास्क जैसा है क्योंकि इसके लिए कई दिशानिर्देश मानने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि हर तरह का कचरा एक ही दिन सरकारी डस्टबिन में नहीं डाल सकते, अलग-अलग तरह के कचरे के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित है।