मणिपुर में फिर भड़का विद्रोह, मैतेई-नागा एकजुट; हज़ारों की भीड़ ने मांगा CM का इस्तीफा
मणिपुर में कोऑर्डिनेटिंग कमिटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी (COCOMI) के आह्वान पर शनिवार को इंफाल में हज़ारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। मैतेई और नागा समुदाय एकजुट होकर मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के इस्तीफे, SoO समझौता रद्द करने और विस्थापितों की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मुख्यमंत्री कार्यालय के पास बैरिकेडिंग कर भीड़ को रोका।