इंस्टा पर दोस्त बने युवक ने बीयर में ड्रग्स मिलाकर कर्नाटक में कार में किया युवती का रेप
उडुपी (कर्नाटक) में अल्ताफ नामक युवक ने एक 21-वर्षीय युवती की बीयर में ड्रग्स मिलाकर कथित तौर पर कार में उसका रेप किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों की 3 महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी और 23 अगस्त को मिलने बुलाकर अल्ताफ उसे कार से जंगल में ले गया। पुलिस ने अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया है।