इंस्टा पर मिली लड़की से शादी करने दुबई से लौटा लड़का, बारात संग पहुंचा तो न दुल्हन मिली न घरवाले
इंस्टाग्राम पर मिली लड़की से शादी के लिए दुबई से लौटा पंजाब का 24-वर्षीय शख्स दीपक बारात लेकर मोगा पहुंचा तो वहां न दुल्हन और उसके परिवारवाले मिले और न ही मैरिज हॉल मिला। दीपक ने बताया कि वह लड़की से कभी नहीं मिला था। दोनों के माता-पिता ने फोन पर बात कर 6 दिसंबर को शादी तय की थी।