इंस्टा पर रील बनाने वाला युवक निकला झपटमार, दिल्ली पुलिस ने इनफ्लुएंसर को ऐसे किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने झपटमारी व लूटपाट करने के आरोेप में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक दिन में इंस्टाग्राम पर रील बनाता था और फिर राह चलते लोगों के साथ झपटमारी करता था। बकौल पुलिस, 4 मार्च को युवक ने एक शख्स का बैग छीना था और सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान हुई थी।