इंस्टाग्राम द्वारा भारत में बाल यौन शोषण वाले ऐड दिखाने पर मेटा को समन भेजेगी सरकार: रिपोर्ट
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों को मेटा को तलब करने का निर्देश दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, यह कदम भारत में इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों के कारण उठाया गया। मंत्रालय कंपनी से ऐसे विज्ञापनों को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर जवाब मांगेगा।